तमिलनाडु विधानसभा में विजय ने साबित किया बहुमत, 144 विधायकों का मिला समर्थन

Date:

चेन्नई। थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा का फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को लेकर असमंजस खत्म हो गई है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव में  टीवीके गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं।  इसके बाद भी उसके पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था। इसके कारण कई दिनों तक सरकार बनाने को लेकर कवायदें चलती रहीं। कई बार राज्यपाल ने विजय को वापस कर दिया था। फिर कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी।

विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हालांकि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

टीवीके को मिली थीं 108 सीटें

विधानसभा चुनाव में टीवीके को  108 मिली थीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है? उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह गई है। टीवीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं। इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।