स्पिरिट’ का धमाकेदार आग़ाज: फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी, फैंस में जबरदस्त उत्साह
सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास ने नए साल 2026 के पहले ही दिन अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया। 1 जनवरी 2026 की देर रात रिलीज हुए इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महेश बाबू की पहली झलक से इंटरनेट पर छाया ‘वाराणसी’, एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
पोस्टर में प्रभास घायल अवस्था में बिना शर्ट के खिड़की के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट पैंट और काले चश्मे पहन रखे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी देसी लुक में उनकी सिगरेट जलाती दिखाई दे रही हैं। दोनों का यह इंटेंस और रॉ अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। यह फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है।
फिल्म ‘स्पिरिट’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सहायक कलाकारों में प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना शामिल हैं। वहीं, खबरें यह भी हैं कि इस फिल्म में कोरियाई अभिनेता डॉन ली भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही ‘स्पिरिट’ का यह पहला लुक फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा रहा है।



