तमिलनाडु में विजय ने जुटाया 118 विधायकों का समर्थन, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ

Date:

चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद अब पूरी होती नजर आ रही है। टीवीके नेता विजय ने अब सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस के समर्थक के बाद अब CPI, CPM और VCK जैसे दलों ने भी उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में अब TVK चीफ थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2-2 विधायकों वाले VCK, CPM, CPI ने कांग्रेस-TVK गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। साथ ही बीजेपी ने भी मतदान से दूर रहने के संकेत दिए हैं। इसके बाद विजय के लिए बहुमत हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। राज्यपाल ने उन्हें 10 मई तक का समय दिया था अब जल्द ही वो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल से दो बार कर चुके हैं मुलाकात

इससे पहले विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से गुरुवार को दूसरी बार मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था। उन्होंने अभिनेता से नेता बने विजय से कहा था कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही लौटें। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने CPI से मांगा था समर्थन

बताया जाता है कि  कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा से बात की थी। उन्होंने उनकी पार्टी से तमिलनाडु में सेक्युलर सरकार बनाने के लिए TVK को सपोर्ट करने की अपील की थी। सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने गुरुवार को राजा को फोन करके इस बात पर जोर दिया कि CPI को जल्दी फैसला लेना चाहिए ताकि BJP को पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने का मौका न मिले। माना जा रहा है कि राजा ने कहा कि CPI DMK समेत अपने लोकल साथियों से सलाह करेगी और जल्द ही इस पर फैसला करेगी।

यह है समर्थन का आंकड़ा

टीवीके – 107

कांग्रेस – 5

सीपीआई-  2

सीपीएम – 2

वीसीके – 2

कुल-  118

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।