जोहरान ममदानी के एक बयान से कोहिनूर हिरा फिर चर्चा में है । ममदानी ने कहा कि यदि उनकी अलग से किंग चार्ल्स से बातचीत होती, तो वे उनसे कोहिनूर हीरा वापस करने की बात जरूर करते।
दरअसल, उनसे पूछा गया था कि किंग चार्ल्स से मुलाकात के दौरान क्या वे केवल औपचारिकता निभाएंगे या कोई अहम सवाल भी उठाएंगे। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वे अन्य निर्वाचित अधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य 9/11 के हमलों में मारे गए 3000 से अधिक न्यूयॉर्क के लोगों को श्रद्धांजलि देना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- न्यूयॉर्क को मिला नया इतिहास: ज़ोहरान ममदानी बने पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर, आधी रात को ली शपथ
- न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में ऑफिस बिल्डिंग में फायरिंग: 5 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या
- न्यूयॉर्क के हडसन नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत
- न्यूयॉर्क के इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी, 1.50 लाख लोग होंगे शामिल
उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें अलग से बातचीत का मौका मिलता, तो वे किंग चार्ल्स को कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रेरित करते।
हालांकि, ममदानी और किंग चार्ल्स के बीच मुलाकात हो चुकी है, लेकिन इस दौरान कोहिनूर को लेकर कोई चर्चा हुई या नहीं, इसकी अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


