इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बेकासी तिमुर स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन ने खड़ी कम्यूटर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई यात्री घायल हैं।
सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुताबिक सभी शवों को पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
हादसा इतना भीषण था कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री उनमें फंस गए। । बचाव दल विशेष उपकरणों की मदद से डिब्बों को काटकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की शुरुआत तब हुई जब कम्यूटर ट्रेन पहले ट्रैक पर खड़ी एक टैक्सी से टकराई और उसी समय पीछे से आ रही लंबी दूरी की ट्रेन उससे भिड़ गई। सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे को हुआ।
इस घटना के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हादसे की गहन जांच के आदेश दिए। उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास यातायात समस्या को देखते हुए फ्लाईओवर बनाने की भी बात कही।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंडोनेशिया में इस तरह के हादसे पहले भी होते रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।


