कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को बताया था आतंकवादी

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनाव आयोग से शिकायत की है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर दर्ज की शिकायत

-प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान को लेकर आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

-भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पूरे देश का अपमान किया है

-मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंचा।

-रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है।

-प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सीतारमण ने भी की निंदा

-केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है।

-सीतारमण ने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया।

Read More About Kharge

ऐसी भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस का पैटर्न है

-निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है।

-सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करती है और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।

इंदौर में आज से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू हो गई है, जिसमें बिहार के युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से निकले

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले।