बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, जनता के नाम सोशल मीडिया पर लिखा पत्र, कहा- हमने लगातार लोगों की सेवा की है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच उन्होंने बिहार की जनता के नाम सोशल मीडिया पर एक पत्र भी लिखा है। नीतीश ने कहा कि हमने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों तक, हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब हम मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, हमने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा-आप जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से, राज्य में कानून का राज कायम है, और हम लगातार विकास कार्यों में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है, चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, सवर्ण हों, पिछड़े वर्ग के हों, अत्यंत पिछड़े वर्ग के हों, दलित हों, या महादलित हों सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़कें हों, बिजली हो, या कृषि हो. महिलाओं और युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

उन्होंने लिखा कि हाल के समय में, इस काम को और भी आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों के लिए, यानी 2025 से 2030 तक, ‘7 निश्चय-3’ की रूपरेखा तैयार की गई है। इससे और भी अधिक काम होगा, जिसके परिणामस्वरूप बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग दे रही है। इसके लिए, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बिहार और भी तेजी से विकसित होगा और देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा, जिससे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों तक, हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब हम मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, हमने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का कामकाज संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आगे भी, बहुत ही अच्छे काम किए जाएंगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।