देशभर में मौसम के कई रंग: कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ती गर्मी का असर

Date:

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने विविध रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और आने वाले दिनों में गर्मी तेज हो सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी बनी हुई है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई, जबकि चंबा के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। वहीं शिमला में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भूस्खलन के कारण पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बंद हो गया, जबकि जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही चार दिन बाद फिर शुरू हो पाई। बर्फबारी के चलते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, खासकर लाहौल के कोकसर क्षेत्र में।

इसी बीच अखनूर, जम्मू में एक दुर्लभ मौसम घटना देखने को मिली, जहां करीब 10 मिनट तक बवंडर बना रहा। हालांकि इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत जरूर फैल गई। 

वहीं दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से गर्मी बढ़ रही है, मौसम विभाग के आज अनुसार हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि सोमवार से फिर धूप और तापमान में वृद्धि होगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

पंजाब और चंडीगढ़ में हाल की बारिश और आंधी का दौर अब थम गया है। 15 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

 कुल मिलाकर, देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है—जिससे लोगों को एक ही समय में सर्दी, बारिश और गर्मी तीनों का अनुभव हो रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...