चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब दुबई से काठमांडू जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। समय था सुबह सवा आठ के आसपास का , जब विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1133 दुबई से नेपाल की राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। उड़ान के दौरान विमान में ईंधन की कमी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत नजदीकी सुरक्षित विकल्प के रूप में लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई में 224 यात्रियों की जान बाल-बाल बची, लैंडिंग से पहले इंजन में आई खराबी
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- UP Vigilance Raid: रिटायर्ड ARTO के घर से निकला ‘कुबेर का खजाना’! ₹35 करोड़ की संपत्ति, ₹1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी बरामद
एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को प्राथमिकता देते हुए लखनऊ के एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में कुल 154 यात्री सवार थे और राहत की बात यह रही कि लैंडिंग के बाद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं
आपात लैंडिंग के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि संकट की स्थिति में समय पर लिया गया निर्णय और समन्वय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कितना महत्वपूर्ण होता है।



