असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क की मदद ली जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और गुवाहाटी में हुई हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दस्तावेज एक बाहरी सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किए गए थे। उनके अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान से जुड़े चैनलों ने असम चुनाव को लेकर कई टॉक शो किए, जिनमें लगातार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमंता बिस्वा सरमा के हाथ ही एक बार फिर होगी असम की कमान, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
- असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी, कहा-2014 में सीएम बनने वाला था, राहुल गांधी के फोन से बिगड़ा खेल
- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ केस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-चुनाव आते ही एससी में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां
- हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर गौरव गोगोई ने कहा-असम के सीएम कर रहे सारी हदें पार
- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, कहा-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से सीधे संबंध, एसआईटी की रिपोर्ट का दिया हवाला
- असम में बोले राहुल गांधी-जेल जाएंगे सीएम, हेमंत बिस्वा सरमा ने किया पलटवार-खुद जमानत पर हैं राहुल
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दस्तावेज और पासपोर्ट फर्जी हैं और उन्हें फोटो संपादन तकनीक के जरिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि एक मूल यूएई पासपोर्ट को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जबकि अन्य दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने लोगों से ऐसे दस्तावेजों की सच्चाई जांचने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी।
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए जनता को गुमराह करने पर भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराएं लागू होती हैं, जिनमें धोखाधड़ी और जालसाजी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।



