राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया, एक अन्य मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी दिल्ली कैपिटल्स

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। शनिवार को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले थे। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। दूसरे मुकबाले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर 6 रनों से विजय प्राप्त कर ली।  

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के 9वें मुकाबले में आरआर  ने आखिरी के ओवर में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की।  जीत के हीरो रहे रवि विश्वोई ने 4 विकेट हासिल किए और उनके अलावा आखिरी के ओवर में जौफ्रा ऑर्चर और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरआर ये मुकाबला 6 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही।  राजस्थान ने लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है और इसी के साथ वह टेबल में सबसे ऊपर भी आ गया। वहीं, गुजरात को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 211 रन बनाए थे।  पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक शानदार शुरुआत दी। ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 210 रन पहुंचा दिया था। जवाब में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।

समीर रिजवी के दम पर जीती दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसे दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने शानदार बैटिंग की और 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली।  दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। उनकी सीजन की ये लगातार दूसरी जीत है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया था। इसे दिल्ली ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। डीसी के लिए समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, पत्नी ज्योति से तलाक की लड़ाई जारी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक विवाद के बीच अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।