राम लला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने पर शाह ने कांग्रेस को घेरा
राम लला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने पर शाह ने कांग्रेस को जमकर ने घेरा और कहा देश की जनता देख रही है और इसे याद भी रखेगी| शाह ने कहा मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि आपने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से ही नहीं कतराए बल्कि आपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता देख रही है और इसे याद भी रखेगी
अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने पार्टी को लोकतांत्रिक बनाकर रखा है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।

👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता



