अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल
टीएमसी से नाराज़ चल रहे नेता अर्जुन सिंह फिर से बीजेपी में लौट गए हैं. अर्जुन सिंह बैरकपुर से सांसद हैं. इन चुनावों में अर्जुन सिंह को टीएमसी ने टिकट नहीं दिया है.2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वो टीएमसी में आ गए थे. मगर उन्होंने सांसदी से इस्तीफ़ा नहीं दिया था. अर्जुन सिंह ने कहा, जब मैं 2022 में टीएमसी में लौटा था तो मुझसे वादा किया गया था कि मुझे बैरकपुर सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा. मगर पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और मुझे धोखा दिया. तो मैंने फ़ैसला किया है कि मैं बीजेपी में लौटूंगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
अर्जुन सिंह के अलावा शुभेंदु अधिकारी के भाई और टीएमसी सांसद दिब्येंदु अधिकारी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. दिब्येंदु अधिकारी बंगाल की तमलुक सीट पर टीएमसी की टिकट पर सांसद का चुनाव 2019 में जीते थे.



