पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, कहा- नाइंसाफी हुई
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीट बंटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे आज भी एक बड़े नेता हैं. पारस ने पत्रकारों से कहा, व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफी हुई है. इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देता हूँ.





