भारत–जर्मनी रिश्तों को नई रफ़्तार: रक्षा-व्यापार पर सहमति, भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा से बड़ी राहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें रक्षा, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने वैश्विक राजनीतिक उथल-पुथल से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
बैठक के बाद भारत और जर्मनी के बीच कुल 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें खास तौर पर महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर कई अहम घोषणाएं शामिल हैं, जो दोनों देशों की तकनीकी और औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा देंगी।
इस मुलाकात के साथ ही जर्मनी ने भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को आसान बनाने के लिए अब भारतीय नागरिकों को जर्मनी से होकर यात्रा करने पर ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी।
अब तक अगर किसी भारतीय नागरिक को किसी तीसरे देश की यात्रा करनी होती थी और रास्ते में जर्मनी के एयरपोर्ट पर फ्लाइट बदलनी पड़ती थी, तो उसके लिए जर्मनी का ट्रांजिट वीजा अनिवार्य था। इस वीजा के बिना जर्मनी के एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिलती थी।
जर्मनी सरकार के इस नए फैसले के बाद भारतीय नागरिक बिना ट्रांजिट वीजा के जर्मनी के एयरपोर्ट से होकर यात्रा कर सकेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा और अधिक सरल व सुगम हो जाएगी।



