कांग्रेस से टैक्स रिकवरी; आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब
👉 यह भी पढ़ें:
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क़रीब 3,500 करोड़ रुपये की आयकर मांग के मामले में वह कांग्रेस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा.कांग्रेस की ओर से दाखिल इस याचिका पर आयकर विभाग की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एजी मसीह वाली खंडपीठ को यह भरोसा दिया है.

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में इस मामले पर अंतिम फैसला होने तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.तुषार मेहता ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है. चूंकि अभी चुनाव हो रहे हैं, इसलिए हम कांग्रेस के खिलाफ कोई जबरन कार्रवाई नहीं करेंगे.


