0:00
0:00 left
दिल्ली को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी के बाद शाहबाज अहमद के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए। जवाब में दिल्ली जैक फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी पारी के बावजूद 19.1 ओवर में 199 रनों पर सिमट गई और उसे 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 89 रन बनाए, जबकि शाहबाज 29 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों के सहारे 59 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए मैकगर्क ने 18 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए टी. नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराकर 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई




