गुजरात ने पंजाब को हराया,वहीं केकेआर ने आरसीबी पर जीत दर्ज की
गुजरात टाइटंस ने रविवार को खेले गए 37वें मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात की इस जीत में राहुल तेवतिया का अहम योगदान रहा। उन्होंने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को इस सीजन की चौथी जीत दिलाई।
पंजाब द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने साहा को आउट किया। वह 13 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल 35 रन बनाकर लौटे। इस मैच में साईं सुदर्शन ने 31 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर चार, उमरजई 13, शाहरुख खान तीन रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर बिना खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन और लियाम लिविंगस्टोन ने दो विकेट चटकाए।
वहीं एक अन्य मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी पर जीत दर्ज की केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद 20 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- KKR vs MI: मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारी से KKR की रोमांचक जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल


