0:00
0:00 left
रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर किया बड़ा हमला, सीमा पर 66 ड्रोन मार गिराए
यूक्रेन का कहना है कि रूस ने भीषण बमबारी में उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है.यूक्रेन की बिजली उत्पादन कंपनियों का कहना है कि तीन प्रांतों में चार पॉवर प्लांट को व्यापक नुकसान पहुंचा है. वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के अधिकारियों का कहना है कि एक रॉकेट मनोरोगियों के अस्पताल पर गिरा है जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा है और एक महिला घायल हो गई है. इस क्षेत्र के गवर्नर का कहना है कि हमले के वक्त अस्पताल में 65 मरीज और पांच कर्मचारी मौजूद थे.
इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे क्रास्नोडार इलाके में यूक्रेन के 66 ड्रोन मार गिराए हैं. वहीं, रूस ने दो अन्य ड्रोन को क्राइमिया के ऊपर मार गिराने का दावा किया है. वहीं स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के इस हमले में स्लावियांस्क में एक तेल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा हैं. इस घटना से जुड़े वीडियो में बड़े धमाके बाद आग की लपटें उठती दिख रही हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में बढ़ता संकट: अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए गए, लापता पायलट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका
- सऊदी अरब के आसमान में ड्रोन हमला नाकाम, 18 ड्रोन मार गिराए गए
- मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग: ईरान का बड़ा हमला, इजराइल और अमेरिकी ठिकाने बने निशाना
- ईरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, जलते विमान और उठता धुआं
- इजराइल ने यमन में हूती नियंत्रित बंदरगाहों और बिजली संयंत्र पर किए हवाई हमले, ऑपरेशन ‘ब्लैक फ्लैग’ के तहत कार्रवाई
- पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: पाकिस्तानी आतंकी हाशिम मूसा दिसंबर 2024 से ही कश्मीर में किसी बड़े हमले की फिराक में था




