0:00
0:00 left
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर वोटिंग की तारीख बदली
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान की तारीख बदल दी है. दक्षिणी कश्मीर में पड़ने वाली इस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण यानी 7 मई की बजाय अब छठवें चरण यानी 25 मई को वोटिंग होगी. चुनाव आयोग का कहना है कि कुछ पार्टियों ने खराब मौसम और लॉजिस्टिक को वजह बताते हुए चुनाव की तारीख बदलने का आवेदन किया था. बीजेपी और गुलाम नबी आज़ाद की अपनी पार्टी उन पार्टियों में शामिल हैं जिन्होंने तारीख बदलने की अपील की थी.
इस सीट से पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ़ अहमद उम्मीदवार हैं.
बीजेपी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी आज़ाद की अपनी पार्टी के उम्मीदवार ज़फ़र इक़बाल को समर्थन दे सकती है.
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत



