0:00
0:00 left
भारत ने 46 गेंद रहते जीता मैच, आयरलैंड को लगातार आठवीं बार हराया
टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी।
जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर रिवर्स स्कूप से छक्का लगाकर मैच खत्म किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। ग्रुप-ए में अब भारतीय टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर आ गई है। उसका अगला मुकाबला नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन



