0:00
0:00 left
आंध्र में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू सरकार ने राज्य में 16 हजार से अधिक शिक्षकों भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी.राज्य सरकार ने एक जनरल ऑर्डर के जरिये 16,347 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी. शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया 2024 के आखिर तक पूरी हो जाएगी. टीडीपी ने कहा कि ये काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा.राज्य के मुख्य सचिव नीरभ कुमार ने इसके लिए मेगा डीएससी (डिस्ट्रिक्ट सेलेक्शन कमेटी) कमेटी 2024 बनाने और शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक पूरी करने का निर्देश दिया है.

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करते ही टीडीपी सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र पर काम करना शुरू कर दिया है.टीडीपी ने अमरावती को राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए काम को आगे बढ़ाने, पेंशन में इजाफा करने और स्किल सेन्सस की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. टीडीपी ने कहा था कि वो राज्य में रोजगार बढ़ाने पर पूरा जोर देगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड में बड़ा फैसला: 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JPSC-JSSC की अनियमितताओं पर सरकार सख्त
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा की सख्ती, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
- एच-1बी और एच-4 वीजा पर शिकंजा: सोशल मीडिया जांच की प्रक्रिया लागू
- चक्रवात ‘दितवाह’ का कहर: तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र में रेड अलर्ट, तटीय इलाकों में हाहाकार



