कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: पुलिस ने बताया- अब तक पांच लोगों की मौत, 20 से 25 घायल
सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई.ये हादसा सोमवार सुबह नौ बजे हुआ. दार्जिलिंग पुलिस के मुताबिक़ अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कम से कम 20-25 लोग घायल हैं.दार्जिलिंग के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा “ कंजनजंघा एक्सप्रेस खड़ी थी और मालगाड़ी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी. तीन डब्बे पटरी से उतरे हैं. अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमने उन्हें बाहर निकाल लिया गया है. अब तक घायलों की संख्या 25-30 है, उनकी हालत गंभीर नहीं है. हमने उन्हें उनके सामान के साथ बाहर निकाल लिया है, एंबुलेंस आ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है.



