कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: राहुल गांधी बोले- ‘मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे’

0
0

कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसा: राहुल गांधी बोले- ‘मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे’

सोमवार की सुबह दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई. इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.राहुल गांधी ने इस हादसे को दुखद बताया है. राहुल गांधी का कहना है कि उनकी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेगी.

कंचनजंघा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कैसे हुआ हादसा - BBC  News हिंदी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है.”सभी परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. सरकार को सभी पीड़ितों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए.”

राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें. विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है.”

उन्होंने कहा, “आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है. एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरअंदाजी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here