राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का दावा- अगस्त तक ही चलेगी मोदी सरकार

Date:

पटना। 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस है। राजद कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत कई वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लालू और तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया। दोनों को चांदी का मुकुट पहनाया गया। 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव कि हमलोगों नेपिछले 27 सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उतारचढ़ाव के कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई को लड़ेंगे। लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है।

भाजपा ने आरक्षण को रोकने साजिश रची
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने पिता के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पांच साल नहीं चलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2024 में या 2025 में विधानसभा चुनाव कराए, राजद ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा और मेहनत करते तो ज़्यादा सीट जीतते। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हमलोगों को 10 से 12 सीटों पर गलती करके राजद को हराया गया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। जाति आधारित गणना और 75 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाय। भाजपा सत्ता में आते ही 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी यादव पांच लाख नौकरियां देने का काम किया। तीन लाख नौकरी का प्रावधान फाइल भी बढ़ा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related