0:00
0:00 left
राष्ट्रपति चुनाव से बाहर नहीं होंगे;बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव से बाहर नहीं होंगे और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार वही हैं.बाइडन ने सीनियर डेमोक्रेट्स और अपने चुनाव प्रचार अभियान के सहयोगियों को शांत करने की कोशिश की.कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पिछले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कमज़ोर डिबेट की वजह से वो अपनी उम्मीदवारी छोड़ने पर विचार कर रहे थे. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के साथ के पहले डिबेट में बाइडन प्रभावी नहीं दिखे थे.
इस बात को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं क्या उपराष्ट्रपति कमला हैरिस नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से जो बाइडन की जगह ले सकती हैं.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ लंच किया तो उसके बाद से अटकलों का बाज़ार और गर्म था.लेकिन बाइडन ने अब स्पष्ट किया है वह राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में बने रहेंगे और कमला हैरिस ने उनकी इस बात कर समर्थन भी किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम



