ईरान;सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान  राष्ट्रपति चुने गए

Date:

ईरान;सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान राष्ट्रपति चुने गए

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान को जीत मिली है. उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हरा दिया है.चुनाव नतीजों के मुताबिक़ अब तक गिने गए तीन करोड़ वोटों में से डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान को 53.3 फीसदी वोट मिले हैं जबकि जलीली को 44.3 फीसदी वोट मिले हैं.28 जून को पहले दौर की वोटिंग में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला था. उस दौरान ईरान में अब तक की सबसे कम 40 फीसदी वोटिंग हुई थी.

ईरान में पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की राष्ट्रपति पद पर रहते हुए इसी साल मई के महीने में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी.इब्राहिम रईसी पूर्वी अज़रबैजान प्रांत में बांध का उद्घाटन करके लौट रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हादसे में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत नौ लोगों की मौत हुई है.उसके बाद ईरान में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुबह-सुबह कांपी धरती: रुद्रप्रयाग में भूकंप से दहशत 

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने...

चंद्रमा से ऐतिहासिक वापसी: आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने रचा नया इतिहास 

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस II मिशन ने मानव अंतरिक्ष...