👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।
किरेन रिजिजू ने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद म बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा। आम चुनाव के नतीजों के बाद 24 जून से दो जुलाई तक चले 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नये सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संसद का पहला पूर्ण सत्र होगा।
साहसिक फैसलों की उम्मीद
भाजपा नीत राजग सरकार के नए कार्यकाल का पहला बजट महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि तीसरे कार्यकाल का इस्तेमाल साहसिक फैसलों के नए अध्याय लिखने के लिए किया जाएगा। इससे पहले 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का पहला सत्र हंगामेदार रहा जहां नीट–यूजी परीक्षा विवाद सहित कई मुद्दों पर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव हुआ।



