0:00
0:00 left
बाइडन ने कांग्रेस के डेमोक्रेट नेताओं को लिखी चिट्ठी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस के डेमोक्रेट नेताओं को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.बाइडन ने लिखा है कि उनकी उम्मीदवारी पर अब अटकलें ख़त्म हो जानी चाहिए. डेमोक्रेट पार्टी के कुछ डोनर्स और समर्थकों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने की अपील पर उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ वोटर ही तय करेंगे कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कौन राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेगा.

पिछले हफ़्ते पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान कमजोर प्रदर्शन के बाद उन पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अलग हटने का दबाव बढ़ गया है.
डिबेट में बाइडन के प्रदर्शन ने अपने पीछे कई गंभीर प्रश्न छोड़ दिए हैं. ये सवाल राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए उनकी सेहत और मानसिक स्थिति से जुड़े हुए हैं.
बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी में इस बात पर बहस छिड़ी है कि 81 वर्षीय राष्ट्रपति को उम्मीदवार बनाए रखने या हटाने में कितना नफ़ा या नुकसान है.राष्ट्रपति के कुछ पक्के समर्थक डेमोक्रेट्स भी बाइडन की उम्र और मानसिक स्थिति पर चिंता जता रहे हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान



