बाइडन ने यूक्रेन को एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने का किया एलान
वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य गुट नेटो की बैठक में राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को दर्जनों एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने की बात कही है.
नेटो की बैठक में अपने भाषण में बाइडन ने कहा कि अमेरिका और चार अन्य पश्चिमी देश एयर डिफ़ेंस सिस्टम देंगे तो आने वाले महीनों में यूक्रेन को दे दिए जाएंगे.अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस पैकेज में पैट्रियल मिसाइल सिस्टम, अन्य टैक्टिकल एयर डिफ़ेंस सिस्टम और इसके पार्ट्स शामिल होंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- India-Vietnam Defense Deal : भारत का बड़ा सामरिक दांव! वियतनाम को मिली ब्रह्मोस, क्या चीन की बढ़ेगी टेंशन?
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- लोकतंत्र या आरोपतंत्र? बिना सबूत के सियासी बयानबाजी पर कब लगेगी लगाम
अमेरिका के अलावा जर्मनी, नीदरलैंड्स, रोमानिया और इटली एयर डिफ़ेंस सिस्टम की आपूर्ति करेंगे.इस साल के अंत तक एयर डिफ़ेंस सिस्टम के बारे में आगे फैसला किया जाएगा और इसमें ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे स्पेन शामिल होंगे.
रूस के ताज़ा मिसाइल हमलों के बाद मंगलवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने अतिरिक्त एयर डिफ़ेंस सिस्टम मुहैया कराने की अपील की थी.



