खई के पान बनारस वाला…शौक के लिए नहीं, सेहत के लिए भी खा सकते हैं पान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पान पर आपने गाने तो जरूर सुने होंगे, विशेषकर डॉन फिल्म का-खई के पान बनारस वाला…। आजकल पान का चलन कम होता जा रहा है और शादियों या बड़े फंक्शनों में खाने के बाद जरूर पान पेश किया जाने लगा है। क्या आपको पता है कि पान सिर्फ शौक की वस्तु ही नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। ज्यादातर लोग इसे कत्था, चूना, चेरी आदि के साथ माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जिन्हें पान खाने का शौक है, तो आइए जानते हैं पान के पत्ते चबाने के कुछ हैरान करने वाले फायदे–

पान के पत्ते में कैल्शियम, विटामिन सी, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, एंटी ऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल पाया जाता है, जो सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। खाना खाने के बाद सौंफ, इलायची और लौंग के साथ पान का पत्ता चबाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। साथ ही यह खाने में मौजूद टॉक्सिन को भी ये दूर करता है और बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का काम करता है। पान के पत्ते को रात भर के लिए पानी में भिगो कर सुबह उस पानी को पीने से कब्ज दूर होता है और बॉवेल मूवमेंट बेहतर बना रहता है। पानी में लौंग, दालचीनी और पान का पत्ता उबाल कर छान लें। इस पानी को पीने से गले की खराश, सर्दी और ज़ुकाम से राहत मिलती है।

मुंह के दुर्गंध व दांतों की सड़न रोकता है

पान के पत्ते में मौजूद यूजीनॉल शरीर से बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। पान के पत्ते का पेस्ट बना कर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है। पान के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो ओरल कैविटी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये सांसों की दुर्गंध दूर करने के साथ मुंह में बैक्टीरिया के प्रोडक्शन को भी रोकता है, जिससे दांतों में सड़न नहीं होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।