वॉट्सएप ला रहा नया फीचर, बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे बड़ी फाइल्स

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। वॉट्सएप लगातार नए-नए फीचर ला रहा है। इसी कड़ी में एक और नया फीचर ला रहा है। वॉट्सएप एक फाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर इंटरनेट के बिना ही आस–पास के लोगों के साथ बड़ी फाइल्स शेयर कर सकेंगे। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स को इंटरनेट के सहारे नहीं रहना पड़ेगा।

हर बार की तरह इस बार भी नए फीचर ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इस फीचर के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा में 24.15.10.70 डेवलप किया जा रहा है। रिपोर्ट में इस फीचर को लेकर बताया गया है कि यह फीचर आईफोन पर फ्यूचर अपडेट में उपलब्ध हो सकता है।

वेबसाइट की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर दिखाया गया है कि iOS मैकेनिज्म में फाइल शेयर करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा होगा। यह उन कॉन्टैक्ट्स और वॉट्सएप अकाउंट के बीच फाइल शेयरिंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह फीचर उन क्षेत्रों में बड़े काम आने वाला है जहां इंटरनेट कनेक्टिवटी काफी कम होती है औप इससे यूजर्स को डेली डाटा बचाने में भी मदद मिलेगी।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और जल्द ही फीचर को एंड्रॉयड और iOS तक के प्लेटफॉर्म में सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फीचर को कब रिलीज किया जाएगा हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।