27 जनवरी को देशभर में बैंकों की हड़ताल, लगातार चार दिन बैंक रहेंगे बंद, इसी हिसाब से कर लें प्लानिंग

Date:

नई दिल्लीपूरे देश में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल रहेगी। सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर देशभर के करीब आठ लाख कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे। 27 जनवरी से पहले 26 जनवरी की छुट्‌टी आ रही है और इससे पहले चौथा शनिवार और रविवार की छुट्‌टी। इस हिसाब से लगातार चार दिन बैंक रहेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तहत आने वाले बैंक यूनियनों की मुख्य मांगफाइव डे बैंकिंगको लागू करना है। इस तरह से हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। फिलहाल बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। यूनियनों के अनुसार, यह मांग 7 दिसंबर 2023 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और भारतीय बैंक संघ के बीच हुए समझौते का हिस्सा थी। इसे बाद में 8 मार्च 2024 के सेटलमेंट और जॉइंट नोट में भी दोहराया गया था। इस प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम का समय 40 मिनट बढ़ाने और सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की बात कही गई है। यह मांग पूरी होने के कारण बैंकों यूनियनों ने 27 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल करने का फैसला लिया है।

हड़ताल हुई तो चार दिन बैंक बंद

-24 जनवरी को महीने के चौथे शनिवार की छुट्‌टी

-25 जनवरी को रविवार की छुट्‌टी

-26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्‌टी

-27 जनवरी को हड़ताल

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related