ताई ने इशारों ही इशारों में बता दिया आखिर कौन चला रहा है भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भाजपा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ताई और भाई की मौजूदगी रही और दोनों ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी बात रखी। इस बैठक में ताई ने इशारों–इशारों में बता दिया कि आखिर भाजपा चला कौन रहा है?

ताई ने कहा कि मैं आठ बार चुनाव जीती, लेकिन सत्ता की सांसद दो बार रही। 13 दिन और 13 महीने की सरकार भी मैने देखी, लेकिन अब कार्यकर्ता भाग्यवान हैं। उनके कारण पार्टी ने विस्तार किया है, लेकिन राह आसान नहीं है। पार्टी को हमें और मजबूत करना है। ताई ने इंदौर में संगठन को इस स्तर तक लाने में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की तारीफ भी कर दी।

ताई के बयान के अब कई मायने लगाए जाने लगे हैं। इसके कारण भी हैं। जब से नई सरकार बनी है और कुछ नेताओं को सत्ता का फिर से स्वाद चखने के मिला है तब से भाजपा कार्यकर्ताओं का मुंह कड़वा होता जा रहा था। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को नहीं पूछना, कोई कार्यक्रम तय करते वक्त किसी की सलाह ना लेना और सिर्फ अपनी झांकी जमाने का सिलसिला सा चल पड़ा है।

सबसे खास यह कि यह बात सबको पता है। वरिष्ठ नेता से लेकर मंत्री जैसे पद पर बैठे नेता और छोटे कार्यकर्ता भी इसे महसूस करने लगे हैं। हालत यह हो गई कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों में से कुछ ने प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव तक यह बात पहुंचा दी। नतीजा यह निकला कि रायता ढोलने की लाख कोशिशों के बावजूद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रख लिया। ऐसा कर उन्होंने इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक का मान रख लिया।

आज जब ताई ने मंच से खुलकर कार्यकर्ताओं की तारीफ कर दी, तब खुद को भाजपा का सर्वेसर्वा समझने वाले कुछ नेताओं के कलेजे पर सांप जरूर लोट गया होगा। लेकिन यह भी तय है कि गौरव रणदिवे सरीखा भाजपा का सैकड़ों कार्यकर्ता आज प्रशिक्षण कार्यक्रम से सीना तान कर निकला होगा। ये नेता ऐसे हैं जिन्होंने खुद को किसी ना किसी खेमे से जोड़कर रखा, लेकिन नतीजा कुछ ना निकला। इसके बावजूद भाजपा संगठन के लिए समर्पित रहे। इसका फायदा न केवल भाजपा के सदस्यता अभियान को मिलेगा बल्कि इंदौर में भाजपा और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्रीजी, ताईजी, आपने इंदौर शहर की नब्ज अब पकड़ ली है। इंदौर में एक राजनीतिक खालीपन आ गया था, उसे भरना जरूरी है और वह तभी संभव है जब भाजपा में कोई खेमा, कोई कोना और कोई सत्ता का केंद्र न बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।