अब तो दो वर्ष हो गए…कहां खो गए हो… शहर याद कर रहा है मित्र…लौट आओ…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रिय मित्र,

यह संबोधन इसलिए कि आप इंदौर के मित्र हो और आपने इसी मित्रता के नारे के साथ चुनाव जीता था। लोगों को भी एक शहर हितैषी पढ़े-लिखे, समझदार मित्र की तलाश थी, सो बंपर वोट से आप जीत भी गए।

आप शायद भूल गए होंगे, लेकिन लोगों को दो वर्ष पहले जुलाई का वह महीना याद है जब आपको महापौर पद के लिए चुना गया था। हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता की कुर्सी से उतरकर आप अचानक नारे लगाते लोगों के कंधों पर बैठ गए थे। क्या आपने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के बारे में कभी सोचा है? शायद नहीं। सोच रहे होंगे कि अभी तो काफी समय बचा है…

मित्र, भले ही आप मुझे शत्रु मान लेना लेकिन एक बात साफ है कि शहर से मित्रता निभाने में आप बिल्कुल ही असफल साबित हुए हो। अगर सच्चाई पता करनी हो तो एक बार वेश बदलकर शहर में निकल कर देख लो।

मित्र, आपने लोगों की उम्मीदों पर सिर्फ पानी ही नहीं फेरा, बल्कि उसे बरसाती गड्‌ढे में डूबा दिया। अब देखो ना आपके राज में कोई भी साबूत सड़क बची नहीं, जो है वह तालाब का मजा दे रही है। आज ही हुई तीन इंच बारिश में पूरा शहर तालाब बना बैठा है, वह भी ऐसा तालाब जिसके गड्‌ढों की गहराई का पता ही नहीं। बेचारे विजय नगर थाने वाले एफआईआर दर्ज करने की बजाए थाने से पानी निकालने में जुटे रहे। आप चाहो तो अपने पुराने नेताओं के वादों को पूरा करते हुए शहर में नाव चलवा सकते हो।

शहर को लेकर कोई भी फैसला होता है, आप कहां छुप जाते हो मित्र? किस बात का डर है? क्यों किसी राजनीतिक ‘वटवृक्ष’ के नीचे अपना पौधा लगाते फिर रहे हो।

अरे, जनता ने आपको चुना है। वह भी इसलिए कि आप किसी भाई-ताई-साईं की राजनीति में नहीं हो। आप पढ़े-लिखे, सुलझे हुए युवा नेता हो। अगर आप सफल नहीं हुए तो आपके जैसे सैकड़ों युवा जो राजनीति में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका भविष्य भी अधर में लटक जाएगा।

यह मैं ऐसे ही नहीं कह रहा। अब तक का आपका ही इतिहास बता रहा है। नगर निगम में घोटाला हो-मित्र चुप। पर्यावरण की बात हो-मित्र चुप। सफाई में कोताही हो-मित्र चुप। बारिश में शहर बह जाए-मित्र चुप। नगर निगम को नेता-अफसर जीमने की कोशिश करें-मित्र चुप।

सच कहता हूं। आपकी यह चुप्पी किसी दिन आपके राजनीतिक भविष्य का रास्ता ही ब्लॉक कर देगी। अगर आपने ठान लिया है कि नगर निगम की महापौर की कुर्सी से फिर हाईकोर्ट के पास वाली बिल्डिंग के चेंबर में ही बैठना है तो फिर ठीक है। अगर ऐसा नहीं तो मैदान में उतरो मित्र। वह बिना किसी गुणा-भाग के। सिर्फ शहर का सोचो, अपने राजनीतिक भविष्य का सोचो और उन लोगों का तो जरूर सोचो जिन्होंने मित्र समझकर आपको वोट दिया है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी की पदयात्रा, 1 से 30 नवंबर तक सड़कों पर दिखेंगे दिग्गज नेता

बीजेपी ने 1 से 30 नवंबर तक पदयात्रा का ऐलान किया है। इस देशव्यापी अभियान में दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल की छत गिरने से चार मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल की छत गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

रिलीज से 10 दिन पहले रामायण ने कमाए 24 करोड़, 2.5 लाख टिकट बिके

रामायण एडवांस बुकिंग ने 10 दिन पहले 24 करोड़ रुपये कमाए। 2.5 लाख टिकट बिके, हिंदी संस्करण का योगदान सबसे अधिक।

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी पर 100 करोड़ रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच कर रही है।

सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी

26 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद हुआ। मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया।

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर घुसपैठियों से प्यार का आरोप लगाया। उन्होंने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा- मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटाएं, रुक जाएगा आंदोलन

राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहिए। इससे आंदोलन तुरंत रुकेगा।

Hyundai Bayon लॉन्च: दिवाली से पहले क्रेटा से सस्ती नई मिड-साइज SUV

Hyundai Bayon लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV का नया विकल्प आया है। यह क्रेटा से सस्ती और फीचर्स से भरपूर SUV है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन के हैनरी स्टेडियम में 27 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।