इंदौर सहित मध्यप्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अगस्त तक कोई राहत नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम बनने के कारण बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 23 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच या इससे अधिक पानी गिर सकता है। भारी बारिश वाले जिलो में इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार आदि शामिल है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले दो दिन तक यानी 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 24 घंटों में 6.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, सड़कें बंद हो गईं और यातायात बाधित हुआ। कई पेड़ भी गिर गए।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 23 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच या इससे अधिक पानी गिर सकता है। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई थी।
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, इंदौर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, नीमच,अलीराजपुर, खंडवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और जबलपुर में भी तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह का तंज, लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो’

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह ने तंज कसा, लिखा 'Ballot Box इस्तीफा दो'। चार राज्यों में कांग्रेस को 28 में से कोई भी सीट नहीं मिली।

NHAI ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन : पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की जल्द होगी मरम्मत

एनएचएआई ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की मरम्मत जल्द पूरी होगी। कोर्ट ने ₹26.53 करोड़ के भुगतान पर रोक लगाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की। कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहे तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 9 ही शेयर हरे निशान में रहे

28 अक्टूबर 2026 को आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच सेंसेक्स के केवल 9 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई कमजोरी और अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन।

CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा: एड्रेस बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी?

चुनाव आयोग के फॉर्म-6 को लेकर CJI सूर्यकांत ने सवाल उठाए। पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी है, इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनकी तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- EVM हो या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस हारी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाहे चुनाव ईवीएम हों या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने MLC चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा का निशाना साधा।