मुकेश अंबानी से आगे निकला अमेरिका का यह अमीर, ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में अब 12 वें स्थान पर आए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान नीचे उतर गए हैं। अंबानी लंबे समय से इस लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए थे लेकिन अब वह 12वें स्थान पर गए हैं। एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग उनसे आगे निकल गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार अंबानी और हुआंग की नेटवर्थ एक बराबर 113 अरब डॉलर है, लेकिन दशमलव के बाद की गणना में हुआंग आगे निकल गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 4.73 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि अंबानी की नेटवर्थ में 12.1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। एनवीडिया के शेयरों में इस साल काफी तेजी आई है। इस कारण हुआंग इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल $69.3 अरब बढ़ी है। कमाई के मामले में उनके बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के मार्क जकरबर्ग हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में $59.5 अरब का इजाफा हुआ है। वह 188 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 1.38 अरब डॉलर की गिरावट आई। अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 16.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।

ये है टॉप टेन की सूची

टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स और कई दूसरी कंपनियों को चला रहे एलन मस्क 244 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 6.91 अरब डॉलर की तेजी आई। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (201 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (200 अरब डॉलर) तीसरे और बिल गेट्स (159 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। लैरी एलिसन (154 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (149 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (145 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (143 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (141 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। गौतम अडानी 104 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 19.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।