बलात्कारियों को मौत की सजा के लिए प. बंगाल सरकार लाएगी बिल,हिला दी जाएगी मोदी की कुर्सी;ममता  

Date:

बलात्कारियों को मौत की सजा के लिए प. बंगाल सरकार लाएगी बिल,हिला दी जाएगी मोदी की कुर्सी;ममता

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है बलात्कारियों को मौत की सजा दिलाने लिए बिल लाया जाएगा ,वही उन्होंने मोदी को भी चेताया

उन्होंने कहा,अगले सप्ताह हम विधानसभा का सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों की मौत की सजा सुनिश्चित करन के लिए दस दिन के भीतर बिल पारित करा देंगे. इसके बाद हम इस बिल को गवर्नर को भेज देंगे. अगर उन्होंने बिल को मंजूरी नहीं दी तो हम राज भवन के बाहर धरना देंगे. इस बिल को पारित कराना ही होगा और इस बार वो अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकेंगे.

Mamta Banerjee Latest News, Updates in Hindi | ममता बनर्जी के समाचार और  अपडेट - AajTak

इसके पूर्व कोलकाता में प्रदर्शन पर ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ये बांग्लादेश नहीं है, मोदी की कुर्सी हिलाकर रख देंगेउन्होंने कोलकाता में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर विपक्ष को चेतावनी दी.तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद के एक सम्मेलन में ममता बनर्जी ने कहा, ”कुछ लोग सोच रहे हैं कि ये बांग्लादेश है. मैं बांग्लादेश को प्यार करती हूं. वो लोग हमारी तरह भाषा बोलते हैं. उनकी और हमारी संस्कृति एक जैसी है. लेकिन बांग्लादेश अलग देश है और भारत अलग.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी अपनी पार्टी के जरिए आग लगा रहे हैं. अगर बांग्ला जला तो असम, झारखंड, बंगाल, ओडिशा भी नहीं बचेगा और उत्तर प्रदेश पर भी इसका असर होगा. हम मोदी जी की कुर्सी हिलाकर रख देंगे

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।