नई दिल्ली। महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस के शक में 72 साल के एक बुजुर्ग की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर उस बुजुर्ग की तस्वीर शेयर कर भाजपा पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। बीजेपी सरकार ने उपद्रवियों को खुली छूट दे रखी है। राहुल ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का राज कायम किया जाना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा



