चलते-चलते अलग हुए मगध एक्सप्रेस के डिब्बे, बक्सर-डीडीयू पटना रेल खंड पर हादसा, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। रविवार को बक्सर–डीडीयू पटना रेल खंड पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे चलते–चलते अलग हो गए। बताया जा रहा है कि डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे घटना की जांच कर रहा है।

बताया जा रहा है कि डुमरांव स्टेशन से खुलने के बाद मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग–अलग हो गए। ट्रेन लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से जा रही थी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। दुर्घटना रेलवे फाटक के पास हुई। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ–साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद ट्रेन का आधा हिस्सा तेजी से आगे बढ़ गया। हालांकि लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक लिया। घटना का खुलासा जांच के बाद ही होगा। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मगध एक्प्रेस को दो हिस्सों में बंटा हुआ देखा जा सकता है। हादसे से घबराए यात्री ट्रेन के नीचे उतरकर पटरियों पर आ गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।