वैश्विक व्यवस्था जिस तरह के खतरे से गुजर रही है वैसी शीत युद्ध के बाद से नहीं देखी
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और यूके की MI 6 के निदेशक ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था जिस तरह के खतरे से अभी गुजर रही है वैसी हमने शीत युद्ध के बाद से नहीं देखी है.दोनों ने रूस-यूक्रेन युद्ध और इसराइल और हमास के बीच चल रही जंग का जिक्र करते हुए ये बात कही है.
सर रिचर्ड मूर और विलियम बर्न्स ने फाइनेंशियल टाइम्स में लिखे आर्टिकल में कहा,’ इसको लेकर कोई संदेह नहीं है कि संतुलित वैश्विक व्यवस्था ने शांति, स्थिरता, जीवन स्तर में वृद्धि, समृद्धि और अवसर पैदा किए हैं. लेकिन अब ये एक तरह से खतरे में है. ऐसा हमने शीत युद्ध के बाद से नहीं देखा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 से चल रहा है. वहीं,हमास ने दक्षिण इसराइल पर सात अक्टूबर को हमला किया था और इसके बाद से जंग हो रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- इबोला के बढ़ते खतरे पर भारत सतर्क, अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी


