0:00
0:00 left
पुतिन ने दी रूस और नेटो के बीच जंग छिड़ने की चेतावनी
यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने को लेकर चल रही चर्चा के बीच पुतिन ने नेटो के साथ रूस के युद्ध के खतरे की चेतावनी दी है.
पुतिन ने कहा कि अगर यूरोप और अमेरिका ने कीव को लंबी दूरी की मिसाइल से रूस के अंदरूनी हिस्सों में हमला करने की इजाजत दी तो नेटो और रूस के बीच जंग छिड़ सकती है.पुतिन ने कहा कि इसका मतलब होगा यूक्रेन जंग में नेटो देशों- अमेरिका और यूरोपीय देशों की सीधी भागीदारी.
उन्होंने कहा,यह उनका सीधा शामिल होना है और स्वाभाविक है कि यह इस संघर्ष की बुनियादी प्रकृति को बदल देगा.
पुतिन ने कहा, अगर ऐसा होता है तो हमारे ऊपर पैदा किए गए खतरों के आधार पर हमें अपने फैसले लेने होंगे.
इस बीच रूसी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मॉस्को ने छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए उनकी मान्यता रद्द कर दी है.
रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी ने कहा कि उनकी गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए खतरा थीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- Russia-Ukraine War: मॉस्को पर 59 ड्रोन का बड़ा हमला, 4 एयरपोर्ट बंद; जवाब में रूस की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक से बढ़ा युद्ध का खतरा!



