सरकार के 100 दिन ; शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

Date:

सरकार के 100 दिन ; शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के 100 दिन के कामकाज का लेखा जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के काम की बुकलेट जारी की। अमित शाह ने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है।

उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है।। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि जब मेक इन इंडिया लॉन्च किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन मैं गर्व से कहता हूं कि भारत दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन गया है। डिजिटल इंडिया योजना को कई देश अपनाना चाहता हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र के 13 पैरामीटर्स हमने पूरे किए हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है, यह सभी मानते हैं। भारत की विदेश नीति में अब रीढ़ की हड्डी दिखने लगी है। गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसी योजनाओं कालाभ मिल रहा है। युवाओं के लिए नए मौके तराशे गए हैं। जब अमृत काल शुरू हुआ तो पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोग भारत के विकसित राष्ट्र बनने के महान संकल्प और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बने। 140 करोड़ लोगों को इतने बड़े लक्ष्य से जोड़ना देश को पीएम पर कितना भरोसा है, इसका प्रमाण है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।