मोहन कैबिनेट का सही फैसला, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का इनकम टैक्स नहीं भरेगी सरकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कई फैसले लिए। सरकार ने फैसला किया है कि अब विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे। अब तक इनका इनकम टैक्स सरकार भरती आई है। सरकार ने एमएलए रेस्ट हाउस को तोड़कर 102 नए विधायक आवास बनाने का फैसला भी किया है। इसके लिए 159 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही बैठक में सोयाबीन उपार्जन नीति को मंजूरी भी दी गई। अब प्रदेश में किसानों से एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी की होगी। सरकार किसानों से सोयाबीन की खरीदी 4892 रुपये प्रति क्विंटल में करेगी। 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक खरीदी होगी। इसके लिए 25 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

5 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक में कहा है कि 5 अक्टूबर की मंत्री परिषद की बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। सिंग्रामपुर वीरांगना रानी दुर्गावती की राजधानी रहा है। सीएम ने कहा कि इस वर्ष दशहरा पर सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में शस्त्र पूजन करेंगें।

कान्ह नदी डायवर्ट होगी, 919 करोड़ खर्च होंगे

डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट में शिप्रा और कान्ह नदी डायवर्सन पर भी चर्चा हुई है। शिप्रा को साफ रखने के लिए कान्ह नदी को डायवर्ट किया जाएगा। इस पर 919 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कान्ह को डायवर्ट कर गंभीर नदी में डैम के पास इसे मिलाएंगे। इससे शिप्रा में कान्ह नदी का गंदा पानी नहीं मिलेगा।

5 ब्लॉक में बनेंगे 102 विधायक आवास

भोपाल में विधायक विश्राम गृह के स्थान पर अब नए आवास बनेंगे। बैठक में कैबिनेट ने इसके लिए 159.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यहां 5 ब्लाक में 102 नए एमएलए आवास बनाए जाएंगे। प्रथम चरण के इन आवासों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।