न्यूयार्क। अमेरिका में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही न्यूयॉर्क में ऐसी घटना हुई थी। अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर से ऐसी घटना सामने आई है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी नारे लिखे गए हैं। इतना ही नहीं मंदिर की पानी की लाइन भी काट दी गई है।
इस तरह का विरोध करने वालों ने मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदुओं वापस जाओ भी लिखा है। इसके साथ ही पार्किंग स्थल के सामने लगे साइन बोर्ड पर भारत सरकार का उल्लेख करते हुए टिप्पणी लिखी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन को भी काट दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Badrinath Temple चढ़ावा हेराफेरी मामले में एक्शन, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड, जांच करने पहुंची समिति
- Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
हिंदू संगठन बीएपीएस ने की निंदा
हिंदू संगठन बीएपीएस ने एक बयान जारी कर कहा कि न्यूयॉर्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के 10 दिन से भी कम समय में सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को अपवित्र किया गया। नफरत भरे संदेशों के साथ मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसकी हम निंदा करते हैं।
सीनेटर अमी बेरा ने भी किया विरोध
सैक्रामेंटा काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर अमी बेरा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमारे समुदाय में हर धर्म के लोग सुरक्षित महसूस करें।
17 सितंबर को भी हुई थी तोड़फोड़
इस साल 17 सितंबर को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की तोड़फोड़ की निंदा की थी। कई अमेरिकी सांसदों ने भी इस घटना की निंदा की है। भारतीय–अमेरिकी सांसद थानेदार ने इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।



