लेबनान; इजराइली हमलों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानोें पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने एक और एडवाइजरी जारी की है.एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी है. साथ ही वहां रह रहे भारतीयों को अपने घरों से बाहर न निकलने को कहा है.बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है. ये नंबर है – 96176860128
बेरूत स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, एक अगस्त को जारी एडवाइजरी को जारी रखते हुए और क्षेत्र में हाल की घटनाओं के बाद संघर्ष बढ़ता देख भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है.
इसमें कहा गया है कि लेबनान में रह रहे भारतीय जल्द से जल्द वहां से निकलने की कोशिश करें. जिन लोगों का वहां से किसी कारणवश निकलना संभव नहीं है वो अपनी यात्राएं सीमित कर दें और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें.
सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।