ईरान- इजरायल संघर्ष से बढ़ी भारत कि चिन्ता, एडवाइजरी जारी कर यात्रा से बचने की दी सलाह

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत की चिन्ता भी बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर–जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ईरान में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्कता बरतें। साथ ही उन्हें तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है। बताया जाता है कि ईरान में करीब 10 हजार और इजराइल में करीब 28 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने भी गंभीर नतीजे की चेतावनी दी। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी कहा है कि इस गलती की कीमत ईरान चुकाएगा। दूसरी तरफ, ईरान ने भी धमकी दी है और कहा है कि अगर इजरायल जवाब देता है तो वह दूसरा हमला करेगा। इसे देखते हुए भारत सरकार चिन्ता में आ गई है, क्योंकि इजरायल में 28 हजार भारतीय रहते हैं। इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एयरलाइंस के रूट बदलने की तैयारी

युद्ध जैसे हालात को देखते हुए सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी ला सकती है। एयर इंडिया ईरान और इजराइल से लगे हवाई क्षेत्र में विमानों की आवाजाही रोक सकती है। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट ईरान के हवाई क्षेत्र के पास से गुजरती है। इसका रूट बदलने की संभावना है। डायवर्शन की स्थिति से निपटने के लिए एयरलाइन ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में अतिरिक्त ईंधन रखने का आदेश दिया है।

भारत सरकार ने दिया गूगल फार्म

भारत सरकार ने इजरायल में रह रहे भारतीयो की जानकारी जुटाने के लिए एक गूगल फॉर्म भी शेयर किया है। इसमें इजरायल में रहने वाले भारतीय अपनी जानकारी भरकर दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है। इसके अलावा भारतीय दूतावास ने लोगों को शेल्टरों में सुरक्षित रहने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।