0:00
0:00 left
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के देश में प्रवेश पर लगाया बैन
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया दिया है. इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल कात्ज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने कहा जो कोई भी ईरान के इजराइल पर किए गए जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं कर सकता है उसे इजराइली जमीन पर कदम रखने का कोई हक नहीं है.
कात्ज ने गुटेरेस को ऐसा सेक्रेटरी जनरल बताया जिन्होंने अभी तक सात अक्टूबर को हमास के किए जनसंघार और यौन उत्पीड़न की निंदा नहीं की. न तो उन्होंने हमास को एक आतंकवादी संगठन घोषित करने की दिशा में ही कोई प्रयास किया.ऐसे सेक्रेटरी जनरल जो आतंकवादियों, बलात्कारियों, और हमास, हिजबुल्लाह और हूतियों के बाद अब ईरान की ओर से की गई हत्याओं का समर्थन करते हैं. उन्हें संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में दाग के तौर पर याद किया जाएगा. कात्ज ने ईरान को वैश्विक आतंक की जननी भी बताया है.
उन्होंने आखिर में लिखा, इजराइल एंटोनियो गुटेरेस के साथ और उनके बिना भी अपने नागरिकों की रक्षा करना और राष्ट्रीय सम्मान को बनाए रखना जारी रखेगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?



