भारत के विदेश मंत्रालय ने खारिज की धार्मिक स्वतंत्रता पर जारी अमेरिकी रिपोर्ट
दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर दिया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक
- धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक
- दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट से छूट
- दिल्ली HC ने महिला पत्रकार के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से किया इनकार, एसीपी को कहे थे जातिसूचक शब्द
- दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग को लेकर हमारे विचार सब जानते हैं. ये राजनीतिक एजेंडे वाला एक पक्षपाती संगठन है.
उन्होंने कहा, ये संगठन तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना और भारत को लेकर नैरेटिव पेश करना जारी रखे हुए है. हम इस रिपोर्ट को खारिज करते हैं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम यूएससीआईआरएफ से आग्रह करते हैं कि वह इस एजेंडे से दूर रहे. यूएससीआईआरएफ को सलाह है कि वह अमेरिका में मानवाधिकार के मुद्दों को संबोधित कर अपने समय का उपयोगी ढंग से इस्तेमाल करे.
अपनी 2024 की सालाना रिपोर्ट में यूएससीआईआरएफ ने अमेरिकी विदेश विभाग से सिफारिश की है कि भारत को विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित किया जाए.
रिपोर्ट में भारत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें भारत ने खारिज किया है.



