इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 35 इलाकों को खाली करने के लिए कहा
दक्षिणी लेबनान के 30 से अधिक गांवों के लोगों को इजराइली सेना ने तत्काल घरों को खाली करने के लिए कहा है.इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने लोगों को तुरंत घरों को खाली करने और अवाली नदी के उत्तर की ओर जाने को कहा है.

👉 यह भी पढ़ें:
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
- सेना और नौसेना में बड़ा बदलाव, देश को मिले नए सैन्य नेतृत्वकर्ता
- सीजफायर के बावजूद बेरूत पर इजराइली हमला, दहीये में दहला हिजबुल्लाह का गढ़
इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अंद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है, जो कोई हिजबुल्लाह के प्रतिष्ठानों और युद्ध सामग्री के पास है, वह अपनी जान खतरे में डाल रहा है.
उन्होंने कहा है, दक्षिणी की ओर किसी भी गतिविधि से आपकी जान को खतरा हो सकता है.


